सिक्किम में कार्यरत युवक की मिली लाश, परिजनों में कोहराम

किशनगंज.किशनगंज प्रखंड के सिंघिया कुलामनी पंचायत के पियाकुड़ी गांव के एक युवक का शव बुधवार को सिक्किम में मिला. मृतक युवक का शव सिक्किम में समरदुंग के पास डंपिग यार्ड

किशनगंज.किशनगंज प्रखंड के सिंघिया कुलामनी पंचायत के पियाकुड़ी गांव के एक युवक का शव बुधवार को सिक्किम में मिला. मृतक युवक का शव सिक्किम में समरदुंग के पास डंपिग यार्ड में मिला. मृतक युवक संतोष दास 30 वर्ष सिंघिया कुलामनी पंचायत के पियाकुरी गांव का रहने वाला था. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी. मृतक के परिवार वाले सिक्किम के लिए रवाना हो गए हैं. मृतक युवक संतोष पिछले चार-पांच दिनों से लापता था. वह सिक्किम में किसी फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता था. मृतक संतोष के परिजन संतोष को ढूंढने सिक्किम भी गए थे लेकिन जब संतोष नहीं मिला तब परिवार वाले मायूस हो गए और किशनगंज वापस लौट आये. परिवार वालों को बुधवार को घटना की जानकारी मिली. इसके बाद सिक्किम के लिए रवाना हो गए. परिजनों ने संतोष की हत्या की आशंका जतायी है. घटना के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. बताया जाता है कि सिक्किम में हुई वर्षा के कारण शव को आसपास के लोगों ने देखा. इधर सिक्किम पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >