सीईटी बीएड परीक्षा के मुंगेर नोडल अर्ब्जबर बने प्रो. देवराज सुमन

मुंगेर. 28 मई को होने वाले सीईटी बीएड परीक्षा को लेकर नोडल विश्वविद्यालय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन को नोडल विश्वविद्यालय अर्ब्जबर

मुंगेर. 28 मई को होने वाले सीईटी बीएड परीक्षा को लेकर नोडल विश्वविद्यालय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्लूय प्रो. देवराज सुमन को नोडल विश्वविद्यालय अर्ब्जबर बनाया गया है. पीआरओ डा. प्रियरंजन तिवारी को सेंटर कोऑडिनेटर सह अर्ब्जबर बनाया गया है. इसके अतिरिक्त डा. सूरज कोनार को विश्वविद्यालय नोडल अधिकारी बनाया गया है. एलएनएमयू, दरभंगा से अतिरिक्त सेंटर कोऑडिनेटर सह अर्ब्जर के रूप में डा. विजयसेन पांडेय को भेजा गया है. सभी अधिकारियों ने सीईटी बीएड परीक्षा को लेकर जिले में बनाये गये 11 केंद्रों का निरीक्षण किया. सेंटर कोआॅर्डिनेटर सह अर्ब्जबर डा. प्रियरंजन तिवारी ने बताया कि 28 मई को दो वर्षीय बीएड कोर्स में नामांकन के लिये सीईटी बीएड की परीक्षा होनी है. इस साल कुल 4,902 परीक्षार्थी शामिल होंगे. 3,134 महिला परीक्षार्थी तथा 1,768 पुरूष परीक्षार्थी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सीईटी बीएड परीक्षा को लेकर नोडल विश्वविद्यालय एलएनएमयू, दरभंगा द्वारा नियुक्त सभी अधिकारियों द्वारा सोमवार को जिले के सभी 11 केंद्रों का निरीक्षण किया गया. साथ ही वहां के प्रधानाध्यापक/केंद्राधीक्षक से केंद्र की जानकारी ली. इस दौरान केंद्राधीक्षकों को परीक्षा को लेकर गाइडलाइन भी दिया गया. उन्होंने बताया कि परीक्षा ऑफलाइन होगी. जो एक पाली में ली जायेगी. परीक्षा को लेकर सात केंद्रों को महिला केंद्र बनाया गया है. चार केंद्रों को पुरूष केंद्र बनाया गया है. सभी केंद्रों को चार जोन में बांटा गया है. कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >