वारिसलीगंज में फाल्गुन महोत्सव की धूम, निशान यात्रा में झूमे श्याम भक्त

NAWADA NEWS.श्रीश्याम भक्त मंडल वारिसलीगंज के तत्वावधान में आयोजित फाल्गुन महोत्सव में मारवाड़ी समाज के महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आये.

बाजार भ्रमण के साथ भव्य कीर्तन, कोलकाता के कलाकारों ने प्रस्तुत की आकर्षक झांकी फ़ोटो कैप्शन – निशान यात्रा में शामिल समाज के लोग. प्रतिनिधि, वारिसलीगंज श्रीश्याम भक्त मंडल वारिसलीगंज के तत्वावधान में आयोजित फाल्गुन महोत्सव में मारवाड़ी समाज के महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आये. गुरुवार को श्रद्धालुओं ने अपने आराध्यदेव श्रीखाटू वाले श्याम बाबा की निशान यात्रा के साथ पूरे वारिसलीगंज बाजार का भ्रमण किया. निशान यात्रा गुमटी रोड स्थित बड़ी दुर्गा माता रानी के दरबार में पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई. समाज की महिलाएं और पुरुष अपने हाथों में श्याम बाबा की तस्वीर युक्त निशान लेकर झूमते-नाचते यात्रा में शामिल हुए. यात्रा सब्जी मंडी, पुरानी बैंक रोड, उत्तर बाजार, मेन रोड और ठाकुरबाड़ी रोड होते हुए महेश सुल्तानिया के प्रांगण स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई .डीजे और पारंपरिक ढोल-बाजे की धुन पर पीले वस्त्रों में सजे युवा, महिलाएं और पुरुष भजन-कीर्तन पर लयबद्ध होकर थिरकते रहे. इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव का आनंद लिया गया. निशान यात्रा में कोलकाता से आये महिला-पुरुष कलाकारों ने श्रीश्याम, राधिका एवं सखियों का रूप धारण कर भव्य झांकी प्रस्तुत की, जिसे श्रद्धालुओं ने सराहा . शाम में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें धनबाद के प्रसिद्ध कलाकार कंचन पांडे, कृष मित्तल और विवेक अग्रवाल ने अपनी प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष कन्हैया तंबाकू वाला, सचिव पवन बंका, उपसचिव मनीष कमलिया, कोषाध्यक्ष दिनेश सुल्तानिया सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही. इस मौके पर रविंद्र शर्मा, अंकित कुमार, सौरभ जैन, टुनटुन ड्रोलिया, अनंत कमलिया, मयंक कमलिया, सुजाता, जूही, आम्रपाली, आशा जैन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वारिसलीगंज के सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार तिवारी भी मौजूद रहे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >