शूटिंग चैंपियनशिप में मध्य रेल को मिला प्रथम स्थान

मिहिजाम. चिरेका खेलकूद संगठन की ओर से आसनसोल राइफल क्लब में 01 नवंबर से आयोजित 58वां ऑल इंडिया रेलवे शूटिंग चैंपियनशिप पुरस्कार वितरण के साथ ही समापन हुआ. इसमें भारतीय

मिहिजाम. चिरेका खेलकूद संगठन की ओर से आसनसोल राइफल क्लब में 01 नवंबर से आयोजित 58वां ऑल इंडिया रेलवे शूटिंग चैंपियनशिप पुरस्कार वितरण के साथ ही समापन हुआ. इसमें भारतीय रेल के विभिन्न जोनों एवं उत्पादन इकाइयों के शूटिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. शूटिंग चैंपियनशिप में मध्य रेल ने प्रथम स्थान, पूर्व रेल ने द्वितीय व पश्चिम रेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. पूर्व रेल से आयुषी पोद्दार ने व्यक्तिगत प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया. विभिन्न स्पर्धाओं में रेलवे को 75 पदक प्राप्त हुए. विनीता श्रीवास्तव, मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया. मौके पर चिरेका खेलकूद संगठन के अध्यक्ष एके मेश्राम, सचिव रवींद्र प्रसाद सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >