शहर में कहीं देवी जागरण पर झूमेंगे श्रद्धालु तो कहीं बाबा बर्फानी का होगा दर्शन, शो मूर्ति बनेगा आकर्षण का केंद्र

छोटे वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है. लोग जल जमाव और गंदगी की वजह से मानो इतने प्रताड़ित हो चुके थे कि वह घर में रहना ही नहीं चाहते थे.

छपरा. दशहरा अपने परवान की ओर बढ़ते जा रहा है. सप्तमी को पूजा अर्चना के साथ माता के पट खुलने लगेंगे मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगेगी और अष्टमी से लोगों ने शहर में घूमना शुरू कर देंगे. अष्टमी के दिन शहर की सड़कों पर काफी भीड़ हो जाती है. छोटे वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है. लोग जल जमाव और गंदगी की वजह से मानो इतने प्रताड़ित हो चुके थे कि वह घर में रहना ही नहीं चाहते थे. इधर आयोजकों ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है और छपरा शहर में कई जगह छोटे-बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया है. यहां दिखेगा यह नजारा : इस बार छपरा शहर में घूमने निकले लोगों को नगर पालिका चौक और रोजा का पंडाल तो खूब भाएगा. साथ ही साथ नगर पालिका चौक की भव्य दुर्गा प्रतिमा भी खूब आकर्षित करेंगी. साहिबगंज बुटनबारी मोहल्ले में स्थित कई दुर्गा प्रतिमाओं का भी अवलोकन करेंगे और खूब आह्लादित होंगे. इस सड़क में भी काफी सजावट की जायेगी. लोगों की भीड़ पंकज सिनेमा रोड, कटरा, नई बाजार, धर्मनाथ मंदिर इलाकों में स्थित विभिन्न झांकियां और दुर्गा प्रतिमा पूजा पंडालों में काफी दिखेगी. दौलतगंज स्थित सुरसा प्रतिमा भी लोगों को खूब आकर्षित करेगा, इसके बाद दौलतगंज बड़ी देवी, अन्नपूर्णा मंदिर दुर्गा मंदिर, इस बार गुदरी में स्थित बाबा बर्फानी का खूबसूरत दृश्य सबका दिल जीतेगा, वही गुदरी बाजार टक्कर मोड़ पर स्थित खूबसूरत झांकी, गुदरी बाहरी मोर पर शो मूर्ति का आयोजन, भगवान बाजार दुर्गा मंदिर, दरोगा राय चौक दुर्गा मंदिर, अस्पताल चौक, महमूद चौक, बस स्टैंड कोनिया माई मंदिर आदि की प्रतिमा भी काफी आकर्षक दिखेंगी. कई झांकियां देखने को मिलेगी : शहर के गुदरी बाहरी मोड़ पर स्कूली बच्चों के द्वारा अष्टमी नवमी और दशमी को विभिन्न देश भक्ति और भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. अष्टमी के दिन देश भक्ति और कृष्ण लीला पर आधारित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे. शाम 7:00 बजे से शिव पार्वती विवाह का भव्य आयोजन होगा और दशमी के दिन दुर्गम वध और सीता हरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. आयोजक ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर आधे किलोमीटर तक सजाया गया है इस बार का कार्यक्रम काफी आकर्षक होगा. हालांकि गंदगी और कीचड़ की वजह से शहर की कई मुख्य सड़क जाने लायक नहीं है. इस बार स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगाये गये हैं. इसलिए कई सड़क अंधेरे में रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >