पांच साल पूर्व का मामला, आरोपी को गत 14 जून 2024 को हाइकोर्ट से सशर्त जमानत मिल चुकी है. मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर. विशेष पॉक्सो कोर्ट में शुक्रवार को मानगो सहारा सिटी नाबालिग दुष्कर्म कांड के आरोपी तत्कालीन एमजीएम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी सरेंडर कर जमानत ली. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रवीण मिश्रा मौजूद थे. इससे पूर्व आरोपी पुलिस पदाधिकारी इमदाद अंसारी को गत 14 जून 2024 को झारखंड हाइकोर्ट से जमानत मिल चुकी है. इधर, शुक्रवार को हाइकोर्ट के निर्देश से आरोपी को पॉक्सो विशेष कोर्ट में आकर 25-25 हजार राशि का दो बेल बाउंड भरकर जमानत लेने की प्रक्रिया पूरी की. गौरतलब हो कि पांच साल पूर्व 18 जनवरी 2019 को मानगो थाना में नाबालिग की मां ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी थी. इसमें आरोपी इंद्रपाल सिंह, शिव कुमार महतो, श्रीकांत महतो व अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा लगाकर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस केस में पीड़िता के बयान देने के बावजूद थाना के मौजूद पुलिस ने अधिकारियों व रसूखवालों कई को आरोपी नहीं बनाया था. इसकी जानकारी होने पर कोर्ट ने तुरंत संज्ञान लिया था. इसके बाद रसूखवालों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा लगाते हुए दुष्कर्म कांड का नामजद केस दर्ज किया था.इसमें गुड्डू गुप्ता, तत्कालीन थाना प्रभारी इमदाद अंसारी, तत्कालीन डीएसपी अजय केरकेट्टा, अमित सिंह, मुन्ना धोबी, अजित मिस्त्री, उपेंद्र सिंह, शाहिद, अभिषेक मिश्रा, लंगड़ा मकसूद, मनोज सहाय, गुरप्रीत सिंह, शंभू द्विवेदी, करीम, तश्मीम अहमद, राजेश सिंह, तनुश्री नायक, सोनू नैयर, लड्डन उर्फ पाहुल, मैन्यर, कदमा के दिनेश अग्रवाल समेत 22 लोगों को आरोपी बनाया गया था, इसमें कई आरोपियों को हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी है, हाइकोर्ट से जमानत मिलने पर कई आरोपी अब तक जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर होकर जमानत भी ले चुके हैं ज तत्कालीन एमजीएम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इमराद अंसारी वर्तमान में हजारीबाग जिले में पदस्थापित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
