Motihari : भारी मात्रा में शराब के साथ तीन तस्कर सहित सात गिरफ्तार

पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की है.

बंजरिया. पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 350 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तीन कारोबारी सहित कुल सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. पुलिस उक्त कार्रवाई थाना क्षेत्र के रोहिनिया गांव स्थित तिलावे नदी के किनारे की है. गिरफ्तार कारोबारियों में थाना क्षेत्र के रोहिनिया का रामबरन मुखिया, मनोज मुखिया व सुकई मुखिया हैं. जबकि पियक्कड़ों में अजगरी चूड़ीहरवा टोला का मंजू महतो, जोगिंद्र साह, चैलाहां टाल का अमन कुमार व सिसवनिया का कन्हैया धांगड़ है. थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में दारोगा मुकेश कुमार, विजय कुमार पांडेय, एएसआई बालिस्टर यादव सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJNIKHIL BANJRIYA

RAJNIKHIL BANJRIYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >