सदर अस्पताल में डेंगू से बचाव को लेकर छिड़काव

मुजफ्फरपुर.डेंगू से बचाव को लेकर सदर अस्पताल परिसर में रासायनिक दवा का छिड़काव कराया गया. जहां भी जलजमाव था, वहां पर पानी निकासी के साधन के साथ ही छिड़काव भी

मुजफ्फरपुर.

डेंगू से बचाव को लेकर सदर अस्पताल परिसर में रासायनिक दवा का छिड़काव कराया गया. जहां भी जलजमाव था, वहां पर पानी निकासी के साधन के साथ ही छिड़काव भी कराया गया.सभी कार्यालय के आसपास छिड़काव कराया गया है. जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने कहा कि डेंगू एक जानलेवा बीमारी है. यह मच्छर के काटने से फैलती है. इसमें मानव शरीर के खून का प्लेटलेट्स काफी कम हो जाता है. एडीज एजिप्टी नामक संक्रमित मादा मच्छर के काटने से यह बीमारी फैलती है. डेंगू, मलेरिया बुखार पर रोकथाम को लेकर दवा का छिड़काव किया गया है. उन्होंने कहा कि डेंगू एक तरह का वायरल बुखार है. इससे बचना बेहद जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Dipu

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >