एसडीएम ने किया पौधरोपण व छात्राओं को बांटी शैक्षणिक सामग्री

सामग्री मिलने से छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया

निर्मली. प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के सामने शनिवार को जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा और विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव प्रतिनिधि गोपाल झा ने संयुक्त रूप से सड़क किनारे पौधरोपण कर लोगों को जल-जीवन-हरियाली योजना के प्रति जागरूक किया. इस दौरान आम के दो और नीम का एक पौधा लगाया गया. पौधरोपण के बाद एसडीएम विद्यालय परिसर में पहुंचे और छात्राओं के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया. इस मौके पर सीमा कुमारी, पल्लवी कुमारी, साक्षी कुमारी, दीपिका कुमारी सहित अन्य छात्राओं को कॉपी, किताबें, कलम, रंगीन स्केच और बैग उपलब्ध कराए गए. सामग्री मिलने से छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया. कार्यक्रम के उपरांत एसडीएम ने विद्यालय का व्यापक निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न वर्ग कक्षों, कार्यालय और परिसर का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान समग्र व्यवस्था संतोषजनक पाई गई. विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव प्रतिनिधि गोपाल झा ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बेहतर है और नियमित रूप से कक्षाएं संचालित हो रही हैं. मौके पर मौजूद शिक्षकों ने विद्यालय से सटे भवनों की खिड़कियां खुली रहने की शिकायत की और इसे बंद करवाने की मांग एसडीएम के समक्ष रखी. एसडीएम ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान शीघ्र कराया जाएगा. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बद्री नारायण वर्मा, शिक्षक मनोरंजन प्रसाद, बैद्यनाथ गुप्ता सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >