bhagalpur news. ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में विद्यालय सुस्त, 172 विद्यालयों ने नहीं लगाया एक भी पेड़

शिक्षा विभाग का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम "एक पेड़ मां के नाम 2.0 " जिले में आपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रहा है

शिक्षा विभाग का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम 2.0 ” जिले में आपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रहा है. विभाग की ओर से विद्यालयों को 70 पेड़ लगाने और उनकी तस्वीरें पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन अधिकांश विद्यालय सुस्ती दिखा रहे हैं. जिले से प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि अब तक 324 विद्यालयों ने केवल एक-एक, 207 विद्यालयों ने दो-दो व 126 विद्यालयों ने तीन पेड़ लगाए हैं. सबसे निराशाजनक स्थिति 172 विद्यालयों की है, जिन्होंने पौधरोपण अभियान की शुरुआत तक नहीं की है. विभाग का मानना है कि विद्यालयों की यह उदासीनता कार्यक्रम की मूल भावना पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है. 24 घंटे के अंदर 70 पेड़ लगाने का निर्देश

बिहार शिक्षा परियोजना भागलपुर के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बबीता कुमारी ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि 24 घंटे के भीतर सभी विद्यालय न्यूनतम 70 पेड़ लगाने का प्रमाण फोटो सहित पोर्टल पर अपलोड करें. उन्होंने चेतावनी दी है कि आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों को हरियाली के प्रति जागरूक करने का एक बड़ा प्रयास है. शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि अभियान में लापरवाह विद्यालयों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >