sasaram News : सामाजिक सौहार्द बिगड़ने वालों पर सीधे दर्ज होगी प्राथमिकी : डीआइजी

डेहरी. होली और आने वाले अन्य त्योहारो में गलत हरकत करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन ने विशेष नजर

डेहरी. होली और आने वाले अन्य त्योहारो में गलत हरकत करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन ने विशेष नजर रखने का निर्णय लिया है. अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को शाहाबाद प्रक्षेत्र के चारों जिलों के एसपी के साथ होली को लेकर बैठक करते हुए डीआइजी डॉ सत्य प्रकाश ने उक्त बातें कहीं. उन्होंने प्रक्षेत्र के चारों जिले रोहतास, भोजपुर, बक्सर व कैमूर के एसपी को होली व अन्य पर्व के मौके पर विधि व्यवस्था बिगड़ने वाले को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि होली में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. अश्लील और भड़काऊ गीतों पर पाबंदी रहेगी. अश्लील और भड़काऊ गीतों के जरिये सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास करने वाले, जाति और धार्मिक उन्माद उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों पर सीधे प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने शराब की खरीद बिक्री में शामिल लोगों पर सख्ती बरतने की बातें भी कहीं. लगातार छापेमारी कर चिह्नित शराब माफियाओं पर नकेल कसने का भी उन्होंने निर्देश दिया. डीआइजी ने कहा कि होली एक बड़ा पर्व है. उस दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने जिले के गंभीर अपराधों की समीक्षा के दौरान आरोपितों को गिरफ्तार करने और लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी बोर्ड की भी बैठक हुई जिसमें प्रक्षेत्र के चारों जिलों के 187 में से 180 सिपाही को एएसआइ और तीन एसआइ को पुलिस निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति की अनुशंसा की गयी है. बैठक में रोहतास के एसपी रौशन कुमार, कैमूर के हरिमोहन शुक्ला, बक्सर के शुभम आर्य व भोजपुर के एसपी श्रीराज उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >