Samastipur : जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर नहीं निर्गत होने से आवेदकों को हो रही परेशानी

Samastipur : शिवाजीनगर . प्रखंड छेत्र के विभिन्न पंचायतों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर निर्गत नहीं होने कारण आवेदकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Samastipur : शिवाजीनगर . प्रखंड छेत्र के विभिन्न पंचायतों में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर निर्गत नहीं होने कारण आवेदकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पिछले एक महीनों से उक्त प्रमाण पत्र को लेकर दर्जनों लोग पंचायत से लेकर प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. जानकारी के अनुसार बीते मार्च माह से ही प्रखंड मुख्यालय में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के कई आवेदन लंबित है. जिसको लेकर दर्जनों आवेदक बीडीओ से भी शिकायत कर चुके हैं. इधर, आमजनों से प्राप्त जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित आवेदन के समस्या के निराकरण को लेकर बीडीओ ने प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी को पत्र लिख कर ससमय प्रमाण पत्र निर्गत करने का कहा है. पत्र में बीडीओ ने कहा है कि बीते मार्च 2025 माह से जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए आमजनों से प्राप्त आवेदन लंबित है. सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार प्रखंड के पंचायतों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में लगने वाले विशेष विकास शिविर में भी अधिक मात्रा में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर आवेदन प्राप्त हो रहा है. जिसका निष्पादन समय पर नहीं हो पा रहा है. पत्र में बीडीओ ने लोगों के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की समस्या का निराकरण समय पर करने को लेकर विभागीय प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया है. इधर, लोगों को जन्म प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिलने के कारण विद्यालय में नामांकन कराने में भी छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >