साप्ताहिक हाट से लौट रहे टेंपू पलटा, चार लोग घायल

लिट्टीपाड़ा. कुंजबोना-सिमलौंग मुख्य सड़क पर दुमगो गांव के समीप तेज रफ्तार टेंपो पलटने से तीन महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को सिमलौंग ओपी

लिट्टीपाड़ा. कुंजबोना-सिमलौंग मुख्य सड़क पर दुमगो गांव के समीप तेज रफ्तार टेंपो पलटने से तीन महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को सिमलौंग ओपी की पुलिस की मदद से सीएचसी लिट्टीपाड़ा लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए तीन लोंगों को पाकुड़ रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार सिमलौंग के साप्ताहिक हटिया से टेंपो यात्री लेकर मोहनपुर जा रहा था. इसी दौरान दुमगो चर्च के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. जिससे कुमारकोटा मोहनपुर व बड़ा गुड़सो गांव निवासी मंझली हांसदा, बामड़ी पहाड़िन (41), चांदी पहाड़िन (38) व रामा पहाड़िया (45) गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश बेसरा ने बताया सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर पाकुड़ रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >