सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में एक्सरे की सुविधा जल्द

मानपुर .सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में अब मरीजों को एक्स रे के लिए इधर-उधर निजी संस्थानों में नहीं भटकना पड़ेगा. राज्य सरकार द्वारा हॉस्पिटल में एक्स-रे मशीन लगायी जा रही

मानपुर .सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में अब मरीजों को एक्स रे के लिए इधर-उधर निजी संस्थानों में नहीं भटकना पड़ेगा. राज्य सरकार द्वारा हॉस्पिटल में एक्स-रे मशीन लगायी जा रही है जो अगले सप्ताह तक काम करना प्रारंभ कर देगी. इससे मरीजों को जांच में काफी सहायता मिलेगी. प्रबंधक मोहम्मद उमेर साह ने बताया कि जिले के कुछ चुनिंदा हॉस्पिटल में राज्य स्वास्थ्य समिति के सौजन्य से एक्स-रे मशीन लगायी जा रही है. इससे गरीब मरीजों को जांच में काफी सहायता होगी. मरीज को कोई पैसा भी नहीं देना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >