रेलवे ओवरब्रिज के संपर्क पथ की ऊंचाई कम करने पर बनी सहमति

नावाडीह कुमरन स्थान के पास बन रहा है संपर्क पथ पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह कुमरन स्थान के पास बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के संपर्क पथ को अधिक ऊंचा किये जाने

नावाडीह कुमरन स्थान के पास बन रहा है संपर्क पथ पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह कुमरन स्थान के पास बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के संपर्क पथ को अधिक ऊंचा किये जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया. इसकी सूचना पाकर रेलवे के कई पदाधिकारी, संवेदक, थाना प्रभारी राकेश कुमार उक्त स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों ने बताया कि संपर्क पथ की ऊंचाई अधिक होने के कारण कई घरों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होगी. ऊंचाई कम करने की मांग की. काफी विचार-विमर्श के बाद पदाधिकारियों ने संपर्क पथ की ऊंचाई कम करने का आश्वासन दिया. साथ ही भवन के पास से उठायी गयी मिट्टी से बने गड्ढा को भरने व जाली लगाने पर भी सहमति बनी. संपर्क पथ में डाली जा रही मिट्टी के कारण लगातार धूल उड़ रही है, इसे देखते हुए सुबह-शाम पानी का छिड़काव करने की मांग की. पदाधिकारियों ने पानी का छिड़काव व डायवर्सन को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. मालूम हो कि नावाडीह-चतरा पथ में आये दिन काफी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है. यह पथ प्रखंड को कम दूरी से जिला मुख्यालय से जोड़ता है. पूर्व मुखिया मेघन दांगी ने बताया कि रेलवे के पदाधिकारी व संवेदक ग्रामीणों की बिना सहमति के कार्य करते हैं, जिसके कारण ग्रामीण विरोध करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >