रेलवे : भगदड़ रोकने को होल्डिंग एरिया, तय प्लेटफॉर्म नहीं बदलेगा

भीड़ प्रबंधन के लिए 3200 वर्गफुट में बनेगा एरियारेलवे जंक्शन पर यात्री सुविधाओं को लेकर बैठक वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुररेलवे स्टेशन पर भगदड़ रोकने के लिए 3200 वर्गफुट में होल्डिंग एरिया

भीड़ प्रबंधन के लिए 3200 वर्गफुट में बनेगा एरिया

रेलवे जंक्शन पर यात्री सुविधाओं को लेकर बैठक

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रेलवे स्टेशन पर भगदड़ रोकने के लिए 3200 वर्गफुट में होल्डिंग एरिया बनेगा. ऐन वक्त पर प्लेटफॉर्म नहीं बदलने के भी आदेश दिये गये हैं. जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के बाबत बैठक की गयी. त्योहारों के लिहाज से यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जंक्शन पर तैयारी शुरू हो गयी है. स्टेशन डायरेक्टर रवि शंकर महतो की अध्यक्षता में वीआइपी कक्ष में हुई बैठक में भीड़ प्रबंधन की रणनीति पर निर्णय लिया गया. मुख्य सर्कुलेटिंग एरिया में ही होल्डिंग एरिया बनाने का फैसला हुआ है. सर्कुलेटिंग एरिया के दूसरे लेन में 3200 वर्ग फुट में यह होल्डिंग एरिया तैयार किया जायेगा. यहां यात्रियों के लिए पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था व चार्जिंग प्वाइंट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी. बटलर साइड (दक्षिण दिशा) की ओर होल्डिंग एरिया नहीं बनाया जायेगा, क्योंकि वहां भीड़ कम होती है.

फुट ब्रिज पर विशेष पुलिस बल की तैनाती

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह तय किया गया कि अब पहले से निर्धारित प्लेटफॉर्म पर ही ट्रेनें आयेंगी. अचानक से प्लेटफॉर्म में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा. इससे यात्रियों को असुविधा नहीं होगी. इसके अलावा, फुट ओवरब्रिज पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ-जीआरपी की टीम लगातार निगरानी करेगी. वहीं, सर्कुलेटिंग एरिया में वाहनों की भीड़ पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. बैठक में सीसीआइ नीरज पांडेय, डिप्टी एसएस कॉमर्शियल मृत्युंजय शर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष, जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित कई विभाग के प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >