प्रतिनिधि, कर्रा.
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मध्य विद्यालय मसमानो में विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने मॉडल से वैज्ञानिक रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया. वहीं मॉडलों के माध्यम से उन्होंने विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को समझाने का प्रयास किया. कार्यक्रम में डॉ रमन के जीवन और उनके कार्यों पर विस्तृत प्रस्तुती की गयी. विद्यार्थियों ने डॉ रमन द्वारा किये गये महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अनुसंधान और उनके द्वारा खोजे गये रमन प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया. प्रदर्शनी को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक जेवियर होरो, शिक्षक जीता मिंज, सलोनी भेंगरा, दीपक मिश्रा आदि ने सहयोग किया.पटेल कॉलेज लोधमा में विज्ञान प्रदर्शनी :
पटेल बीएड कॉलेज लोधमा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. जिसमें विज्ञान के छात्रों ने प्रदर्शनी से प्रभावित किया. अपने मॉडल से बहुत चीजों को दर्शाया. जीव विज्ञान, गणित विज्ञान, भौतिक विज्ञान, के छात्रों ने अपने-अपने ग्रुप में अलग-अलग प्रदर्शन किया. जिसमें ग्लोबल वार्मिंग प्रथम स्थान, उत्सर्जन प्रणाली द्वितीय और ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट का मॉडल तृतीय स्थान पर रहा. मौके पर प्राचार्य डॉ अनुराधा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
