राष्ट्रीय लोक अदालत में 5546 मामलों का निष्पादन

प्रतिनिधि, खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

प्रतिनिधि, खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार ने दीप जलाकर किया. उन्होंने कहा कि यह वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत है. इसमें लंबित वादों के दोनों पक्षों के बीच जीत होती है. डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत विभिन्न प्रकार के वादों को सुलझाने का एक सक्षम और सुलभ माध्यम है. जिसमें लोग अपना सुलहनीय मामलों के त्वरित निष्पादन करते हैं. राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 5546 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं कुल दो करोड़ 89 लाख, 77 हजार 423 रुपये का सेटलमेंट किया गया. निष्पादित मामलों में दो एमएसीसी के थे. जिसमें 65 लाख रुपये का सेटलमेंट हुआ. वहीं 447 वाद न्यायालय में लंबित वाद थे. इसके अलावा दीवानी और फौजदारी के सुलहनीय मामले, बैंक ऋण, मोटरयान दुर्घटना, नगर पंचायत, परिवहन, वन विभाग, बिजली विभाग सहित अन्य मामले शामिल थे. वादों के निष्पादन के लिए कुल पांच बेंच का गठन किया गया था. प्रथम बैंच में अपर जिला जज द्वितीय राकेश कुमार मिश्रा, अधिवक्ता मुकुल कुमार पाठक एवं शशि कला कुमारी, द्वितीय बैंच में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार, अधिवक्ता मदन मोहन राम एवं कविता कुमारी, तृतीय बेंच में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विद्यावती कुमारी, अधिवक्ता आशीष कुमार, चतुर्थ बेंच में अस्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष केके सिंह, सदस्य मधु चंदा कुमारी रजक और रूबी कुमारी तथा पांचवें बेंच में उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष रीता मिश्रा, सदस्य सुरेश कुमार राय और राधा रानी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >