पूजा समितियां गाइड लाइन का पालन करें

पिपरवार. सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से सरस्वती पूजा का आयोजन शांतिपूर्वक करने को लेकर

पिपरवार.

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से सरस्वती पूजा का आयोजन शांतिपूर्वक करने को लेकर चर्चा की गयी. थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने सभी पूजा समितियों के सदस्यों को सरकारी गाइडलाइन से अवगत कराया. प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को लिखित आवेदन देने का निर्देश दिया गया. साथ ही पूजा के दौरान रात्रि 10 बजे के बाद व विसर्जन जुलूस के दौरान डीजी नहीं बजाने की सरकारी आदेश की जानकारी दी गयी. इस पर सभी पूजा समिति के सदस्यों ने नियमों का अनुपालन करने का आश्वासन दिया. मौके पर टंडवा प्रखंड सीआइ सर्वेश कुमार सिंह, रीना देवी, मीना कुमारी, रवींद्र कुमार सिंह, गणेश भुइयां, इदरीश अंसारी, गीता एक्का, किरण देवी सहित काफी संख्या में विभिन्न पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >