पुलिस ने खेत से अज्ञात महिला का शव किया बरामद

पाकुड़िया. पुलिस ने मडगांव ग्राम में धान के एक खेत से मंगलवार को अज्ञात अधेड़ महिला का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के

पाकुड़िया. पुलिस ने मडगांव ग्राम में धान के एक खेत से मंगलवार को अज्ञात अधेड़ महिला का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है. इस बाबत थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को उन्हें स्थानीय एक व्यक्ति ने सूचना दी कि एक महिला का शव खेत में पड़ा है. सूचना मिलने पर वे दल बल के साथ मडगांव पहुंचे और पाया कि महिला का शव खेत में है. आसपास के लोगों ने शव की पहचान नहीं कर पाई है. शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. घटना की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >