प्रोफेसर कॉलोनी में मिस्त्री की बाइक चोरी

वरीय संवाददाता, देवघर: नगर थानांतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी बिलासी टाउन स्थित एक स्कूल के बगल गली निवासी मनोज कुमार के घर काम कर रहे शेड मिस्त्री की एचएफ डीलक्स बाइक चोरी

वरीय संवाददाता, देवघर:

नगर थानांतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी बिलासी टाउन स्थित एक स्कूल के बगल गली निवासी मनोज कुमार के घर काम कर रहे शेड मिस्त्री की एचएफ डीलक्स बाइक चोरी हो गयी. बाइक मालिक मोहनपुर थाना क्षेत्र के मेदनीडीह गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने नगर थाने में शिकायत दी है. यह घटना 17 मई को हुई है. जिक्र है कि, जितेंद्र उक्त मुहल्ले के मनोज के घर में खिड़की की शेड बनाने पहुंचा था. इस क्रम में सुबह 11 बजे उसने अपनी बाइक उसके घर के सामने हैंडिल लॉक कर खड़ी की. शाम में करीब 6:30 बजे काम समाप्त करने के बाद वह बाहर निकला तो बाइक नहीं थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >