निजी विद्यालय संघ की बैठक, शिक्षा के मुद्दे पर चर्चा

शहर के गुदरी बाजार स्थित इवा पैलेस में रविवार को निजी विद्यालय संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई.

चतरा. शहर के गुदरी बाजार स्थित इवा पैलेस में रविवार को निजी विद्यालय संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई. बैठक में पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव नीरज कुमार, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव मो मुमताज आलम, झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में जिले के सभी निजी विद्यालयों से एक साथ आकर कार्य करने का निर्णय लिया गया. वहीं समस्या समाधान व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर भी चर्चा की गयी. बैठक में कहा गया कि आरटीइ मान्यता पर फिलहाल उच्च न्यायालय के आदेश का पालन होगा. अदालत ने निजी विद्यालयों को आर्थिक जमा राशि से राहत दी है, जबकि भूमि संबंधी प्रश्न पर रिव्यू पिटीशन दायर है. मान्यता संबंधित आवेदन उच्च न्यायालय में लंबित है. उच्च न्यायालय के आदेश को माना जायेगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आवश्यकता पड़ने पर सभी संगठन मिल कर जिला प्रशासन व राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा जायेगा. मौके पर प्रदीप कुमार, अल्ताफ हुसैन, शकील अहमद, मो शाहनवाज, योगेंद्र योगी, संदीप अग्रवाल, नेसार अंसारी समेत काफी संख्या में विद्यालय संचालक, प्राचार्य व अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >