प्रधानमंत्री का लक्ष्य स्वदेशी को जनजन तक पहुंचाना है : अन्नपूर्णा देवी

प्रधानमंत्री का लक्ष्य स्वदेशी को जनजन तक पहुंचाना है : अन्नपूर्णा देवी - भाजपा का विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन आयोजित संवाददाता, जामताड़ा. भाजपा का विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत

प्रधानमंत्री का लक्ष्य स्वदेशी को जनजन तक पहुंचाना है : अन्नपूर्णा देवी – भाजपा का विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन आयोजित संवाददाता, जामताड़ा. भाजपा का विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन सोमवार को बुधुडीह स्थित भाजपा कार्यालय में हुा. इस अवसर पर बौतर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा नेता विकास महतो शामिल हुए. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए कार्यक्रम किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि जनजन तक स्वदेशी को पहुंचाना. वैसे भी भारत की जो प्राचीन विरासत, संस्कृति रही है. वह ज्यादातर हमारे स्वदेशी निर्मित ही था. लेकिन अंग्रेजों ने गुलामी के समय हमारी जो मूल संस्कृति थी उसको मिटाने का प्रयास किया, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में पिछले 11 वर्षों में हमारे पुरानी जो विरासत थी. उनको पुनर्स्थापित करने का काम किया गया. साथ ही साथ समृद्धि की जो पहचान भारत की थी, भारत सोने की चिड़िया कहलाती थी तो फिर से उसे सोने की चिड़िया बनाने के लिए हमारे स्वदेशी उत्पाद जो यहां के लोग अपने हाथों से निर्मित करते हैं. उनको अच्छा बाजार उपलब्ध कराने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने हा है कि जो भी वस्तु भारत में निर्मित हो, भारत के मजदूरों की खून पसीना मिला हुआ हो. भारत की मिट्टी की खुशबू आती हो. हम उसे स्वदेशी मानते हैं. इसी को ज्यादा से ज्यादा हमें प्रचार करने की जरूरत है. भाजपा का यह लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री का जो संकल्प है, जो महात्मा गांधी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संकल्प था वह आगे बढ़े हैं. हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि हम इस अभियान को जनजन पहुंचा कर घर-घर तक स्वदेशी सामान लाने का आह्वान करें, जिससे हमारा भारत 2047 तक पूर्ण रूप से विकसित देश बन जाए. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की.मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री मितेश शाह ने किया. मौके पर जिला प्रभारी निवास मंडल, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, तरुण कुमार गुप्ता, सुनील कुमार हांसदा, कमल गुप्ता, मनीष दुबे, दिलीप हेंब्रम, कमलेश मंडल, सुजाता भैया, आभा आर्या, कुणाल सिंह, अनिकेत शर्मा आदि आदि थे. मिशन वात्सल्य में पड़ा है पैसा, नहीं दे रही झारखंड सरकार : केंद्रीय मंत्री जामताड़ा. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हाल में झामुमो की ओर से मिशन वात्सल्य पर एक सवाल था, तो बताना चाहेंगे कि आज के समय में महिला बाल विकास के मंत्री झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं. तो उन्हें सही विषय को लेकर प्रेस में आना चाहिए. सीएम ने कहा था कि मिशन वात्सल्य पर भारत सरकार पैसे नहीं देती है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को जानकारी नहीं है. भारत सरकार ने पैसे नहीं रोके हैं. राज्य सरकार के पास पैसा पड़ा हुआ था उसके बावजूद मिशन वात्सल्य में लगे कर्मी को झारखंड सरकार पैसे नहीं दे रही है. कहा, अपने विभाग की समीक्षा लगातार करते हैं. प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि जो भी योजनाएं चलाई गई है, उसका सभी को लाभ मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >