अपराधियों पर पुलिस अधिकारी रखें नजर: डीआइजी

समाहरणालय सभागार में सारण रेंज के डीआइजी नीलेश कुमार ने विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को एसपी मनोज कुमार तिवारी सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, वहीं फरार अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए.

सीवान. समाहरणालय सभागार में सारण रेंज के डीआइजी नीलेश कुमार ने विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को एसपी मनोज कुमार तिवारी सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थानाध्यक्षों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, वहीं फरार अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए. डीआईजी ने जेल से बेल पर निकले अपराधी व बदमाशों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए. उसकी निगरानी के निर्देश दिए. विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट किया. साथ ही थाना स्तर पर शातिर अपराधी, बदमाश, दबंग और समाज की शांति भंग करने वाले असामाजिक व उपद्रवी तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीआईजी ने सभी थानाध्यक्षों को फरार अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, फरार अपराधियों के खिलाफ कुर्की करने, शराब की खरीद-बिक्री, निर्माण व तस्करी पर रोक लगाने सहित अपराध नियंत्रण व लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए. डीआइजी ने कहा कि किसी भी थाने में एक भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए. उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए. वाहनों की नियमित जांच के भी निर्देश दिए. डीआइजी ने पुलिस पदाधिकारियों की परेशानी भी सुनी. इस दौरान तीनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित नगर थानाध्यक्ष राजू कुमार, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास, सराय, महादेवा थाना सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >