Bokaro News : फुसरो नप के सफाई कर्मियों का बकाया एरिया का भुगतान

Bokaro News : एक अप्रैल 2020 से 31 अक्टूबर 2022 तक 17 महीने का एरियर था बकाया

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों का 17 माह से बकाया एरिया का भुगतान होने पर गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में नप कार्यपालक पदाधिकारी रजीव रंजन, पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया का कर्मचारियों ने स्वागत किया. इओ श्री रंजन ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को साफ व स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. उनका वेतन और एरिया किसी कीमत पर भी रुकने नहीं दिया जायेगा. कहा कि बीते नौ सितंबर को सफाई कर्मचारियों द्वारा एरिया बकाया होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने विभागीय स्तर पर संपर्क कर सफाई कर्मचारियों का एरिया भुगतान के दिशा में पहल की. कहा कि दुर्गा पूजा में सभी पूजा पंडाल को साफ व स्वच्छ बनाने में सफाई कर्मचारी जुट जायें. पूर्व अध्यक्ष श्री सिंह व पूर्व श्री उपाध्यक्ष नोनिया ने कहा कि सफाई कर्मचारी निरंतर शहर को साफ व सुंदर बनाने में अहम योगदान निभा रहे हैं. सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष छोटू राम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का एक अप्रैल 2020 से 31 अक्टूबर 2022 तक 17 महीने का एरियर बकाया था. जिसे नप इओ, पूर्व अध्यक्ष व पूर्व उपाध्यक्ष की पहल से भुगतान किया गया. कहा कि सफाई कर्मी दुर्गा पूजा में युद्ध स्तर पर साफ-सफाई का कार्य करेंगे. मौके पर नप कर्मी रजीव रंजन कुमार, शंकर राम, पंकज अग्रहरि, देवोजीत चटर्जी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >