Bokaro News : भाजपा फुसरो नगर मंडल की ओर से गुरुवार को भारतीय जनसंघ के महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड स्तर पर भी जयंती मनायी. फुसरो स्थित ढ़ोरी चेक पोस्ट के समीप चौक पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय व कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि कर नमन किया. पूर्व सांसद श्री पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधा पहुंचाना. इसी विचार को अंत्योदय कहा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार पर चलकर अंतिम व्यक्ति तक विकास व सुविधा पहुंचाने का कार्य कर रही है. मौके पर बीएमएस नेता रवींद्र कुमार मिश्रा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, महामंत्री रमेश स्वर्णकार, संत सिंह, महेंद्र सिंह, श्रीकांत सिंह यादव, भाई प्रमोद सिंह, अशोक मिश्रा आदि मौजूद थे. वहीं सुभाषनगर स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. यहां लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि पं दीनदयाल की आत्मा उनके विचारों और संस्कारों में बसती है. कहा कि सभी को शिक्षा, हर हाथ को काम और हर खेत को पानी का उनका दृष्टिकोण लोकतांत्रिक व्यवस्था में आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाता है. मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, रामू तांती, श्रीकांत सिंह यादव, कुंज बिहारी प्रसाद, प्रदीप रवानी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
