प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा में आता है निखार : रौशन सिंह

प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा में आता है निखार : रौशन सिंह

नौ दिवसीय पंचगछिया प्रीमियर लीग के फाइनल में मधेपुरा ने सहरसा की टीम को किया पराजित विजेता टीम को 21 हजार, उपविजेता को मिला 11 हजार रुपये का इनाम सत्तरकटैया. प्रियवत हाई स्कूल खेल मैदान पर आयोजित नौ दिवसीय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच मधेपुरा बनाम सहरसा टीम के बीच खेला गया. जिसमें मधेपुरा की टीम ने सहरसा की टीम को पराजित किया. विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल व 21 हजार नगद तथा उप विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल व 11 हजार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं दोनों टीम के बेहतर खिलाड़ियों को मैन ऑफ़ द मैच एवं मैन ऑफ़ द सीरिज को कप एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. खिलाड़ियों को सम्मानित करने के बाद पंचगछिया पंचायत के मुखिया रौशन सिंह ने खिलाड़ियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिता के आयोजन से जहां खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है, वहीं सामाजिक सौहार्द एवं समरसता भी उत्पन्न होती है. खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि राय बहादुर प्रियवत नारायण सिंह नहीं होते तो आज यह खेल मैदान नहीं होता. उन्होंने अपनी बहुमूल्य संपति युवाओं के विकास एवं मनोरंजन के लिए दान कर दिया. मुखिया ने कहा कि ज़ब युवा इसका लाभ उठाकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का काम करेंगे, तब राय बहादुर प्रियवत नारायण सिंह का सपना साकार होगा. मुखिया ने अधूरा स्टेडियम के निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने के लिए पहल करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि आनंद मिलन ने कहा कि खेल हमारी पुरानी संस्कृति है. खेल से तन, मन तो स्वस्थ्य होता ही है, राज्य स्तर एवं देश स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलता है. उन्होंने कहा कि मेहनत से सफलता जरूर मिलती है. इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष संजीव सिंह, मो रहमान, धर्मेंद्र सिंह नयन, अध्यक्ष मनखुश भारद्वाज, ददन, सुमन, जोड़ी साहब, सदस्य त्रिपुरारी,आशु, बिट्टू, डैनी, रौनक, आदित्य, कैलाश, राज, अनुज सहित क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >