वित्तीय अनुशासन व शैक्षणिक माहौल बनाने पर जोर दें प्रधानाध्यापक : चंद्रकिशोर

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई द्वारा रविवार को जमुई शहर स्थित संघ भवन में बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त प्रधानाध्यापकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

जमुई. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई द्वारा रविवार को जमुई शहर स्थित संघ भवन में बीपीएससी से चयनित नव नियुक्त प्रधानाध्यापकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में प्रधानाध्यापकों के क्षमतावर्धन, विद्यालय प्रबंधन, लेखा संधारण और वित्तीय अनुशासन जैसे प्रशासनिक पहलुओं पर विशेष जानकारी दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी चंद्रकिशोर कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमंडल अध्यक्ष रामपुकार सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रत्नेश्वर शर्मा ने किया.

नव नियुक्त प्रधानाध्यापकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान बीपीएससी से चयनित सभी नव नियुक्त प्रधानाध्यापकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. साथ ही, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को भी सम्मानित कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गयी. मुख्य अतिथि चंद्रकिशोर कुमार ने कहा कि प्रधानाध्यापक विद्यालय की रीढ़ होते हैं, उन्हें पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करना चाहिए. उन्होंने प्रधानाध्यापकों को वित्तीय अनुशासन, कक्षाओं के नियमित संचालन तथा बच्चों की उपस्थिति पर विशेष निगरानी रखने की सलाह दी. पदाधिकारी अशोक कुमार राय, दीनानाथ पांडेय एवं अशोक कुमार ने भी कार्यशाला को संबोधित किया. कार्यक्रम के अंत में मूल्यांकन सचिव मदन प्रसाद सिंह ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यशाला के समापन की घोषणा की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों व संघ के सदस्यों की उपस्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >