Motihari : विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

पीएम महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

चिरैया. पीएम महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैया की मेडिकल टीम द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आंखों की स्क्रीनिंग की गई. इस दौरान दर्जनों छात्राओं को टीडी वैक्सीन लगाया गया तथा एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत उनके बीच आयरन की गोली बांटी गई। इस बारे में मेडिकल टीम के सदस्य डॉ परवेज आलम ने बताया कि टेटनस और डिप्थीरिया नामक दो गंभीर जीवाणु के संक्रमणों से बचाव के लिए टीडी वैक्सीन लगाया गया है. वही टीम में शामिल नेत्र सहायक राजू कुमार एवं निखिल कुमार ने बताया कि आंखों की बीमारी के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने के लिए स्क्रीनिंग की गई है. यह स्वस्थ लोगों का परीक्षण है, ताकि बीमारी के जोखिम का पता लगाया जा सके. मौके पर प्रधानाध्यापक प्यारे सतीश कुमार सिंह, डॉ एमके श्रीवास्तव, डॉ परेवज आलम, फार्मासिस्ट अफजल इकबाल, एएनएम ममता कुमारी, खुशबू प्रियदर्शनी सहित सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: HIMANSHU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >