Bokaro News : बोकारो थर्मल डिग्री कॉलेज में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन

Bokaro News : विद्यार्थियों का रोजगार पोर्टल पर किया गया निबंधन

Bokaro News : .

बोकारो थर्मल स्थित संध्याकालीन डिग्री कॉलेज में गुरुवार को झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा स्थानीय नियोजनालय कार्यालय के तत्वावधान में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया. काउंसलर सुमित कुमार सिंह और शालिनी ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों एवं तैयारी के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही विद्यार्थियों का रोजगार पोर्टल पर निबंधन भी किया गया. कार्यक्रम में नियोजनालय पदाधिकारी रोशन जामुदा, कॉलेज के प्राचार्य जीपी सिंह, डॉ दशरथ महतो, प्रो बबीता कुमारी समेत सभी प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >