अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत

दरौंदा थाना क्षेत्र के मछौती गांव के समीप शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान गांव के ही प्रभुनाथ सिंह के रूप में की गई. जबकि घायल की पहचान चंद्रदेव यादव के रूप में की गई.

प्रतिनिधि, सीवान. दरौंदा थाना क्षेत्र के मछौती गांव के समीप शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान गांव के ही प्रभुनाथ सिंह के रूप में की गई. जबकि घायल की पहचान चंद्रदेव यादव के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रभुनाथ सिंह और चंद्रदेव यादव शनिवार की रात्रि मछौता गांव गए हुए थे. जहां वे लोग अपने गांव मछौती लौट रहे थे और सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने दोनों को ठोकर मार दिया. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जहां इलाज के दौरान प्रभु सिंह की मौत हो गई जबकि चंद्रदेव यादव का इलाज अस्पताल में किया गया. वहीं सूचना पर पहुंची में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों का सौंप दिया. इधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना शनिवार की देर रात्रि की बताई जा रही है. प्रभु सिंह के तीन पुत्र हैं. जिसमें दो दिव्यांग हैं. जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. इधर पुलिस घटना के संबंध में जांच में जुटी हुई हैं और अज्ञात वाहन की पता लग रही है. इधर प्रभु सिंह की पत्नी सोनमती देवी का रो-रो बुरा हाल हो गया है जो अपनी पति की याद में बार-बार अचेत हो जा रही है. इधर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि में सड़क दुर्घटना में एक की मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर उसे घायल हो गया है. अज्ञात वाहन ने ठोकर मारा है. जिसकी तलाश की जा रही है जल्द ही पता लगा लिया जायेगा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >