नयी दिल्ली में बम धमाके के बाद चिरेका में बढ़ी सतर्कता

मिहिजाम. नयी दिल्ली में रेडफोर्ट के निकट हुए बम धमाके के बाद देश भर में हाई अलर्ट है. इसे लेकर चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में भी सतर्कता बढ़ा दी गयी है.

मिहिजाम. नयी दिल्ली में रेडफोर्ट के निकट हुए बम धमाके के बाद देश भर में हाई अलर्ट है. इसे लेकर चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में भी सतर्कता बढ़ा दी गयी है. चित्तरंजन रेलनगरी में तीनों प्रवेश द्वार पर वाहनों की जांच की जा रही है. बुधवार को रेलनगरी में प्रवेश करने वाले निजी वाहनों व यात्री बसों की जांच आरपीएफ की ओर से की गयी. रेलनगरी में तीन नंबर गेट होकर यात्री बसें प्रवेश करती है. आरपीएफ ने चारपहिया व दोपहिया वाहनों की डिक्की भी खंगाली. जांच के लिए मेटल डिटेक्टर व डाॅग स्काॅइड की मदद ली गयी. कारखाना के प्रवेश द्वार पर भी आरपीएफ ने सतर्कता बरतते हुए पड़ताल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >