न्याय और अधिकार के लिए होगा उल्गुलान : फागु बेसरा

21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान रांची में न्याय महारैलीहजारीबाग. झारखंड सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने कहा कि न्याय और अधिकार के

By Prabhat Khabar | April 19, 2024 6:33 PM

21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान रांची में न्याय महारैली

हजारीबाग.

झारखंड सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने कहा कि न्याय और अधिकार के लिए उलगुलान होगा. जन नेता हेमंत सोरेन को एक षड्यंत्र कर जेल में बंद किया गया है. जनता में भारी आक्रोश है. लोकसभा चुनाव में जनता इसका जबाब देगी. फागु बेसरा शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान रांची में उल्गुलान न्याय महारैली ऐतिहासिक होगी. इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल के केंद्रीय नेता शामिल होंगे. भाजपा की तानाशाही का विरोध किया जायेगा. झारखंडियों को अधिकार, देश की संविधान और लाेकतंत्र बचाने का आह्वान होगा. फागु बेसरा ने कहा कि जनता के बीच जल जंगल जमीन की रक्षा 1932 की खतियान, सरना आदिवासी धर्म कोड लागू करने, झारखंड में आदिवासी, पिछड़ाें, दलितों के आरक्षण बढ़ाने, झारखंड में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, हो मुंडारी और कुडुक भाषा को आठवीं अनुसूचि में शामिल करने, केंद्र सरकार के पास झारखंड के एक लाख 36 हजार करोड़ रूपये बकाया राशि की मांग, युवाओं को नौकरी, रोजगार और स्वरोजगार, कृषि ऋण माफी समेत कई मांगों को लेकर जनता के बीच जायेंगे.

Next Article

Exit mobile version