आज नहीं, अब 11 अक्तूबर को स्कूल में होगी पीटीएम

सरकारी स्कूलों में 27 सितंबर (शनिवार) को होने वाली अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) स्थगित कर दी गयी है.

संवाददाता, पटना

सरकारी स्कूलों में 27 सितंबर (शनिवार) को होने वाली अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) स्थगित कर दी गयी है. अब नये आदेश के तहत सरकारी स्कूलों में 11 अक्तूबर को अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन होगा. इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक सहिला के हस्ताक्षर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) कुमकुम पाठक ने बताया कि 27 सितंबर को ”” निपुण बनेगा बिहार हमारा ”” थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जानी थी. अब यह संगोष्ठी 11 अक्तूबर को संयुक्त रूप से आयोजित होगी. इधर, प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निदेशित किया है कि 11 अक्तूबर को विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित हो यह सुनिश्चित करेंगे. संगोष्ठी का अनुपालन सही ढंग से नहीं करने वाले जिलाें पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >