मोटी कमाई के झांसे में गंवाए 10 लाख रुपये

ऑनलाइन काम देने की कही थी बात, दो दफे रुपये भी मिले ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में लक्ष्मी चौक के रहनेवाले प्रवीण से वारदात संवाददाता, मुजफ्फरपुर मोटी कमाई के झांसे

ऑनलाइन काम देने की कही थी बात, दो दफे रुपये भी मिले

ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में लक्ष्मी चौक के रहनेवाले प्रवीण से वारदात

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मोटी कमाई के झांसे में आकर प्रवीण कुमार ने 10 लाख 26 हजार रुपये गंवा दिये. वह ब्रह्मपुरा थाना में लक्ष्मी चौक के पास रहते हैं. साइबर ठगी की यह वारदात 22 से 28 अक्तूबर के बीच की गयी. उन्होंने साइबर थाने में केस किया है. बताया कि 22 अक्तूबर को उनके टेलीग्राम आइडी पर प्रियंका का मैसेज आया. उससे कहा कि आप घर से ऑनलाइन काम कर मोटी कमाई कर सकते हैं. सबसे पहले उसने प्रवीण से 1100 रुपये जमा कराये. जब काम पूरा कर दिया तो प्रवीण को 1430 रुपये खाते में ठगाें ने भेज दिया. 23 अक्तूबर को 3300 रुपये जमा कराकर 4290 रुपये वापस किया. इस तरह प्रवीण काे विश्वास हो गया और वह मोटी रकम निवेश कर दिये.

24 अक्तूबर को 6600 रुपये जमा कराने के बाद उन्हें काम ही नहीं दिया. बोला कि काम करने के लिए आपको 27 हजार 200 रुपये पेमेंट करना होगा. लालच में आये प्रवीण ने यह रकम ठगाें को भेज दी. इसके बाद वह पैसा वापस मांगा तो ठगों ने कहा-आपको दूसरा पेमेंट करना होगा. इसके बाद ही रकम मिलेगी. फिर 81 हजार 300 दिया. इसके बाद बोला कि अंतिम पेमेंट करना होगा इसके बाद काम का लेवल पूरा हो जायेगा. इसके बाद वह अंतिम पेमेंट दो लाख 38 हजार भेज दिये. फिर, एक दिन लेट होने की बात कहते हुए 77 हजार लेट फाइन भी जमा करा दिया.

इसके बाद ठगों ने सीनियर रेयांस कुमार से बात करवायी. वह बोला कि आपका क्रेडिट स्कोर कम है. इस वजह से रुपये आपके खाते में ट्रांसफर नहीं हो रहे. इसके लिए आपको दो लाख 12 हजार रुपये और जमा करना होगा. प्रवीण ने यह रुपये भी उसे भेज दिये. फिर, अकाउंट नंबर गलत होने की बात कह रुपये ट्रांसफर नहीं होने की बात कही उससे 4 लाख 15 हजार रुपये जमा कराया. इसके बाद साइबर अपराधी बोला कि आप रुपये निकाल सकते हैं. पहली निकासी पांच हजार की होगी. जब पैसे निकालने चाहे तो स्टेटस पेंडिंग दिखाने लगा. इसके बाद उसे अहसास हो गया कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया है. तुरंत उसने 1930 पर कॉल कर आर्थिक अपराध इकाई में शिकायत दर्ज करायी .

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

एपीके फाइल भेज खाते से 1.67 लाख उड़ाये

मुजफ्फरपुर

. साइबर अपराधियों ने ब्रह्मपुरा के रहने वाले रामबाबू साह के मोबाइल पर इ-ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर खाते से 1.67 लाख रुपये का फ्रॉड कर लिया है. इस बाबत पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके मोबाइल पर एक ट्रैफिक चालान का एपीके फाइल आया. उसपर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया. उसके बाद कुछ पता नहीं चल पाया. खाते से 1.67 लाख का फ्रॉड हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >