मनीष जायसवाल ने चौपारण में चलाया जनसंपर्क

चौपारण. लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने शनिवार को चौपारण प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने चोरदाहा गांव, दनुआ, यवनपुर, चयकला, दादपुर, झापा, बेढना, बेला, चैथी, पपरो व जन

चौपारण.

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने शनिवार को चौपारण प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने चोरदाहा गांव, दनुआ, यवनपुर, चयकला, दादपुर, झापा, बेढना, बेला, चैथी, पपरो व जन नायक कर्पूर भवन में जन संवाद किया. बेहरा, मानगढ़ सहित कई गांवों का दौरा कर गांववालों से समर्थन मांगा. प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा की मजबूती के साथ केंद्र में वापसी जरूरी है. पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है. भाजपा के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है. मौके पर जिप सदस्य राकेश रंजन, दिनेश सिंह राठौर, रमेश ठाकुर, राम स्वरूप पासवान, राजदेव यादव, सुखदेव पासवान, बलराम दांगी, राकेश पांडेय, रामचंद्र सिंह, बिनोद सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, मुकुन्द साव, तपेश्वर ठाकुर, मो सफाल, आदित्य चौरसिया सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >