महिला ने गले में फंदे डालकर की खुदकुशी

बरहरवा. कोटालपोखर थाना क्षेत्र के मयूरकोला पंचायत अंतर्गत विजयपुर गांव में 65 वर्षीय महिला ने अपने घर में ही फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के अनुसार, विजयपुर गांव

बरहरवा. कोटालपोखर थाना क्षेत्र के मयूरकोला पंचायत अंतर्गत विजयपुर गांव में 65 वर्षीय महिला ने अपने घर में ही फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के अनुसार, विजयपुर गांव के धनंजय साहा की पत्नी मालती देवी सोमवार की अहले सुबह गांव के ही एक कुआं में कूद कर जान देने का प्रयास किया. कुआं में कूदते देख गांव वालों के सहयोग से उसे तुरंत कुआं से निकाल कर जान बचा ली, लेकिन अगले कुछ घंटे के बाद ही मालती देवी ने अपने ही घर में फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी मिलते ही कोटालपोखर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >