शिवपुर मठिया में मेडिकल टीम ने की जांच

मैरवा नगर पंचायत के शिवपुर मठिया में कैंसर से हो रही मौतों की सूचना पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू की है. स्थानीय निवासी पूर्व एचएम उमेश चंद्र पांडेय द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत के बाद सोमवार को जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. ओपी लाल के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम गांव पहुंची.

प्रतिनिधि, सीवान. मैरवा नगर पंचायत के शिवपुर मठिया में कैंसर से हो रही मौतों की सूचना पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू की है. स्थानीय निवासी पूर्व एचएम उमेश चंद्र पांडेय द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत के बाद सोमवार को जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. ओपी लाल के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम गांव पहुंची. टीम में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च संस्थान के डॉ अंशु, सदर अस्पताल के डॉ सुनील कुमार और डॉ विजय कुमार शामिल थे.ॉ टीम ने गांव में पहुंचकर लोगों से इलाज की पर्चियां और अन्य दस्तावेजों की जांच की. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में कैंसर के कारण कम से कम 10 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. जांच के दौरान डॉक्टरों ने छह मामलों की पड़ताल की, जिसमें पाया गया कि चार लोगों की मृत्यु कैंसर और दो की अन्य बीमारियों के कारण हुई. जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ ओपी लाल ने कहा कि हम अपनी जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपेंगे. इसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जायेंगे. बताते चलें कि पूर्व एचएम उमेश चंद्र पांडेय ने जिलाधिकारी से मांग की थी कि गांव में जल, वायु, मिट्टी और अन्य संभावित कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजी जाए. उन्होंने कहा कि कैंसर से हो रही मौतों से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है. समय पर जांच और रोकथाम नहीं होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है. सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने आश्वासन दिया कि जांच टीम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन के सहयोग से उचित कार्रवाई की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि कैंसर के कारणों की पहचान और रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >