पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ जनसंघर्ष जरूरी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला परिषद का 16वां जिला सम्मेलन गोरेयाकोठी प्रखंड के सानी बसंतपुर स्थित शहीद भगत सिंह इंटर महाविद्यालय के परिसर में आयोजित किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व विधायक सह राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने किया. प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन राज्य प्रवेक्षक अजय कुमार सिंह और सुरेंद्र सौरभ ने संयुक्त रूप से किया.

प्रतिनिधि ,सीवान. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला परिषद का 16वां जिला सम्मेलन गोरेयाकोठी प्रखंड के सानी बसंतपुर स्थित शहीद भगत सिंह इंटर महाविद्यालय के परिसर में आयोजित किया गया. सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व विधायक सह राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने किया. प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन राज्य प्रवेक्षक अजय कुमार सिंह और सुरेंद्र सौरभ ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम द्वारा झंडात्तोलन के साथ हुई. सम्मेलन के दौरान जिला सचिव तारकेश्वर यादव ने कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की.इस पर लंबी चर्चा हुई. जिसमें इरफान अहमद, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र तिवारी, रविंद्र सिंह, परशुराम प्रसाद, भरत प्रसाद, गणेश, नथुनी राम, ललन प्रसाद समेत कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बाद में सर्वसम्मति से नई जिला परिषद का गठन हुआ और तारकेश्वर यादव को पुनः जिला सचिव चुना गया. सम्मेलन की अध्यक्षता मुखिया भोला साह और शमसु जमा ने की.राज्य सचिव पूर्व विधायक रामनरेश पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में सांप्रदायिक ताकतों और पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनसंघर्ष खड़ा करना पार्टी का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए.उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर और किसान लगातार शोषण का शिकार हो रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को दरकिनार कर रही है. पांडे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जनसंघर्ष को मजबूत करना होगा.पुनः निर्वाचित जिला सचिव तारकेश्वर यादव ने कहा कि यह सम्मेलन पार्टी की एकजुटता और संघर्षशीलता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि सीवान जिला परिषद ने हमेशा जनहित के सवालों को प्राथमिकता दी है और आगे भी मजदूर-किसानों के मुद्दों पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा. यादव ने संगठन को गांव-गांव में मजबूत करने और महिलाओं व युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया. कहा है कि बिहार के नौजवानों को इंडिया गठबंधन से बहुत उम्मीदें हैं.यह सरकार बनती है तो युवाओं को रोजी-रोजगार देंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >