बाथरूम में महिला की तस्वीर खींचने वाले युवक की सामूहिक पिटाई

एक महिला के बाथरूम में जाने के दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचते हुए पकड़े गये गया युवक को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा.

बैरकपुर. पानीहाटी के नाट्यगढ़ स्थित कामारपाड़ा इलाके में एक महिला के बाथरूम में जाने के दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचते हुए पकड़े गये गया युवक को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा. घटना के मुताबिक, स्थानीय सुमित बनर्जी नामक युवक बाथरूम के बाहर से छिद्र के माध्यम से महिला का फोटो खींच रहा था और वीडियो बना रहा था. महिला को शक होने पर उसने शोर मचाया, जिससे युवक भागने लगा. इस दौरान आसपास के लोग उसे पकड़कर सामूहिक रूप से पीटने लगे. स्थानीय महिलाओं ने भी आरोपी को थप्पड़ मारे. घटना की जानकारी मिलने पर घोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों के कब्जे से युवक को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. स्थानीय लोग पुलिस से आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >