महेशपुर में चोरी के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी युवक गिरफ्तार

संवाददाता, पाकुड़. महेशपुर पुलिस ने दमदमा गांव में हुई चोरी की घटना का महज 12 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के

संवाददाता, पाकुड़. महेशपुर पुलिस ने दमदमा गांव में हुई चोरी की घटना का महज 12 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रहने वाले अलाउद्दीन शेख को गिरफ्तार किया. एसपी अनुदीप सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी. इस दौरान महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. एसपी श्री सिंह ने बताया कि तीन जून को महेशपुर थाना क्षेत्र के दमदमा गांव स्थित रियाजुद्दीन शेख के घर में चोरी की सूचना पुलिस को मिली थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया. एसआइटी ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महेशपुर के कांसादिग्धी के पास से आरोपी अलाउद्दीन शेख को धर दबोचा. शुरुआती तलाशी के दौरान उसके पास से 4,000 रुपये नकद मिले. बाद में पुलिस की पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर कांसादिग्धी की पुलिया के नीचे छिपाए गए 12,500 रुपये नकद, एक रेडमी मोबाइल और चांदी के जेवरात (बाला एवं टीका) भी बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र में घूम-घूम कर चोरी करने का आदी है. और उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी पश्चिम बंगाल के मुरारोई थाने में दर्ज चोरी सहित अन्य आपराधिक मामलों में नामजद रहा है. पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >