125 यूनिट फ्री बिजली को ले उपभोक्ताओं को किया जागरूक

प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को विद्युत विभाग की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

अमरपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को विद्युत विभाग की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. अधिकारियों ने राज्य सरकार के द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. कहा कि राज्य सरकार के द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात देते हुए 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है. जिसका लाभ सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी. मौके पर उपभोक्ताओं ने शिविर में बिजली बिल सुधार से संबंधित आवेदन तथा नया कनेक्शन से संबंधित आवेदन दिया. इस मौके पर रेवन्यू एसडीओ अंबुज कुमार, जेई मणिशंकर कुमार, लाइन मेन जावेद, मानव बल रामचंद्र शर्मा, गोपाल गुप्ता, नागेंद्र दास, जयकांत ठाकुर, रंजीत सिंह, निरंजन कुमार, मनोज ठाकुर समेत अन्य उपभोक्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >