लोडेड देसी कट्टा के साथ आर्म्स तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी चम्पारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है आरोपी आरोपी के मोबाइल से पेशेवर आर्म्स सप्लायर होने के सबूत मिले प्रतिनिधि, मीनापुर प्रखंड के बनघारा शंकर

पूर्वी चम्पारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है आरोपी आरोपी के मोबाइल से पेशेवर आर्म्स सप्लायर होने के सबूत मिले प्रतिनिधि, मीनापुर प्रखंड के बनघारा शंकर चौक के समीप से लोडेड देसी कट्टा के साथ पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की शिनाख्त पूर्वी चम्पारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पुष्कर कुमार (22) के रूप में हुई है. सिवाइपट्टी थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी बनघारा शंकर चौक के समीप चौर से हुई है. उससे पूछताछ की जा रही है़ गिरफ्तार युवक पेशेवर आर्म्स सप्लायर है. उसके मोबाइल से पुख्ता सबूत मिले हैं. वह हथियार की तस्करी भी करता है. आरोपी के मोबाइल से मिले सबूत के आधार पर छानबीन की जा रही है़ इसमें कई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकता है़ बताया कि बैंक की सुरक्षा के लिए गठित क्यूआरटी को बनघारा शंकर चौक के समीप चौर में आरोपी के होने की सूचना मिली़ उसके बाद त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >