लिच्छवी एक्सप्रेस में अवैध लोकल ब्रांड के पानी की भारी खेप जब्त, यात्रियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

ट्रेन के पेंट्रीकार से पकड़ा गया पानी का बोतल वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में केवल अधिकृत ब्रांड के सीलबंद पेयजल की बिक्री के कड़े नियम

ट्रेन के पेंट्रीकार से पकड़ा गया पानी का बोतल

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में केवल अधिकृत ब्रांड के सीलबंद पेयजल की बिक्री के कड़े नियम होने के बावजूद, मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली ट्रेनों में लोकल ब्रांड के पानी की बोतलें धड़ल्ले से बेची जा रही हैं. इसी क्रम में, एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, जीआरपी ने मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार से अवैध पानी की बोतलों का बड़ा जखीरा जब्त किया है. जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने बीते दिनों लिच्छवी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में औचक छापेमारी की, इस दौरान, रेलवे द्वारा गैर-मान्यता प्राप्त लोकल ब्रांड के पानी की बोतलों की बिक्री का खुलासा हुआ. टीम ने मौके से करीब 40 पेटी लोकल ब्रांड के पानी की बोतलें जब्त की. जब्त किये गये पानी की बोतलों के इस बड़े खेप को जीआरपी टीम ने आगे की जांच और कार्रवाई के लिए रेलवे के कॉमर्शियल विभाग को सौंप दिया है.

सिर्फ रेल नीर व स्वीकृत ब्रांड को अनुमति

ट्रेनों में केवल रेल नीर और कुछ अन्य चुनिंदा अनुमोदित ब्रांडों के ही सीलबंद पानी बेचने की अनुमति है. विक्रेता अक्सर यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर इन अनाधिकृत लोकल ब्रांडों को ऊंचे दामों पर बेचते है. इससे न केवल यात्रियों को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि असुरक्षित गुणवत्ता वाले इस पानी से उनके स्वास्थ्य के साथ भी गंभीर खिलवाड़ होता है. इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है. यह कार्रवाई रेलवे अधिकारियों की सतर्कता पर भी सवाल उठाती है कि लंबे समय से ट्रेनों के अंदर यह अवैध गतिविधि कैसे चल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >