लावागांई में हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा आज से

कुड़ू. प्रखंड के लावागांई गांव में नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 18 फरवरी से शुरू हो जायेगा. चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 18 फरवरी की

कुड़ू. प्रखंड के लावागांई गांव में नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 18 फरवरी से शुरू हो जायेगा. चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 18 फरवरी की सुबह सात बजे से कलशयात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से शुरू होकर लावागांई कोयल नदी तट तक जायेगी . कोयल नदी तट पर जलाधिवास पुजन, अन्नाधिवास पूजन तथा गंगा आरती के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ होगा. सुबह दस बजे मंडप प्रवेश होगा. 19 फरवरी को एक बजे से वेदी पूजन तथा चार बजे प्रतिमा के नगर भ्रमण को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. 20 फरवरी को मंडप में स्थापित देवी देवताओं का पुजन, न्यास पूजन, प्राण प्रतिष्ठा तथा हवन कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसके बाद पुर्णाहुति हवन, शाम में महाआरती के बाद भंडारा का शुभारंभ होगा. 21 फरवरी की सुबह से 24 घंटे के अखंड हरिकिर्तन का शुभारंभ होगा इसके बाद 22 फरवरी को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. बजरंग बली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >