लापुंग की युवती का कर्रा में मिला नर कंकाल

युवती के परिजनों ने जोजोदाग के युवक पर दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकीकर्रा. जोजोदाग गांव स्थित भगवान पांज टोंगरी से एक युवती का नर कंकाल बरामद किया गया. जरियागढ़ की

युवती के परिजनों ने जोजोदाग के युवक पर दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी

कर्रा. जोजोदाग गांव स्थित भगवान पांज टोंगरी से एक युवती का नर कंकाल बरामद किया गया. जरियागढ़ की पुलिस ने कंकाल को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव के पास एक बैग मिला. इसमें आधार कार्ड की फोटो कॉपी और युवती की तस्वीर मिली. इसके आधार पर युवती की पहचान की गयी. उसकी पहचान लापुंग के मालगो पतराटोली गांव निवासी गांगी कुमारी (24) के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद तोरपा एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी राजू कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंची. इस संबंध में युवती के परिजनों ने जोजोदाग के युवक नरेश भेंगरा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >