कमरा मोहल्ले में मां के सामने बेटे को निर्वस्त्र कर पीटा, मोहल्ले में घुमाया

दीपक 19-20बर्बरता की हद पार-सिटी एसपी ने सिकंदरपुर थानेदार को दिये जांच के आदेश-दो घंटे तक युवक को मोहल्ले में दौड़ाकर की गयी पिटाई -महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप, इसके

दीपक 19-20

बर्बरता की हद पार

-सिटी एसपी ने सिकंदरपुर थानेदार को दिये जांच के आदेश

-दो घंटे तक युवक को मोहल्ले में दौड़ाकर की गयी पिटाई

-महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप, इसके बाद दी गयी सजा

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कमरा मोहल्ले में युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.क्लिप में चार-पांच लोग युवक की पिटाई करते दिखते हैं, जबकि दर्जनों लोग इसे चुपचाप देख रहे हैं. युवक की मां जब बचाने जाती है तो उसे भी हमलावर थप्पड़ मार देता है.पीड़ित युवक लगातार माफी मांग रहा है और छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन हमलावर उसकी एक नहीं सुन रहे. सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने वीडियो का संज्ञान लिया है. उन्होंने सिकंदरपुर थानेदार दारोगा रमन राज को जांच करने के आदेश दिये हैं. आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने काे कहा है.

घटना सत्य, पीड़ित सामने नहीं आये

थानेदार गुरुवार दोपहर कमरा मोहल्ला पहुंचे और छानबीन की. घटना सही साबित हुई. लेकिन, पीड़ित युवक आरोपियों के डर से सामने नहीं आया. पीटनेवाले मोहल्ले के दबंग हैं. बनारस बैंक चौक के आसपास इनकी बैठकी होती है. पुलिस के मुताबिक यह वीडियो दो दिन पुराना है. आरोप है कि पीड़ित युवक ने मोहल्ले की कुछ महिलाओं से बदसलूकी की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >