खनन विभाग ने तीन बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

ठाकुरगंज. खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. इस दौरान ठाकुरगंज पुलिस भी साथ थी. यह कार्रवाई ठाकुरगंज

ठाकुरगंज. खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. इस दौरान ठाकुरगंज पुलिस भी साथ थी. यह कार्रवाई ठाकुरगंज नगर में चेंगा नदी से आ रही ट्रेक्टर पर हरगौरी मंदिर के नीचे की गई है. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सा थाना अध्यक्ष अदिति सिन्हा ने बताया कि शनिवार को खनन विभाग व पुलिस की टीम ने तीन अवैध लदे ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए जुर्माना हेतू खनन विभाग को भेजा गया है. तीनों ट्रैक्टर चालकों से जब संयुक्त टीम द्वारा कागजात की मांग की गई तो कोई कागजात चालक पेश नही कर सके.जिसके बाद तीनो ट्रैक्टरों को जब्त करते हुए ठाकुरगंज थाने में सुरक्षा की दृष्टि से रखा गया है. खनन विभाग के द्वारा खनन पर रोक लगाए जाने के बाद अवैध खनन के साथ इसकी ढुलाई करने वालो पर कार्रवाई आरंभ की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >