ख :::: प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

प्रतिनिधि, पिपरवार. बमने पंचायत के मनातू गांव में शनिवार को तीन दिवसीय श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर अयोध्या के आचार्य अक्षय पांडेय के नेतृत्व

प्रतिनिधि, पिपरवार.

बमने पंचायत के मनातू गांव में शनिवार को तीन दिवसीय श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर अयोध्या के आचार्य अक्षय पांडेय के नेतृत्व में यज्ञ मंडप से कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 351 महिला श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रख कर खीरातरी झरना पहुंचे. यहां आचार्यों ने विधि-विधान से वैदिक मंत्राेच्चारण के बीच गंगा पूजा संपन्न कराया. इसके बाद सभी श्रद्धालु कलश में जल भर कर वापस यज्ञ मंडप पहुंचे. यहां आचार्यों ने मंडप प्रवेश सहित कई अनुष्ठान संपन्न कराया. रविवार को वेदी पूजन, स्तंभ पूजन आदि अनुष्ठान के बाद विग्रहों का नगर भ्रमण कराया जायेगा. सोमवार को नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूर्णाहुति की जायेगी. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए शनिवार व रविवार को आचार्य अक्षय पांडेय शाम में कथा वाचन करेंगे. वहीं, सोमवार को नागपुरी भक्ति जागरण का आयोजन होगा. गांव के महेंद्र महतो, फूलेश्वर महतो, रघुनाथ महतो, सुरेश महतो, हीरा राम भुइयां, तुलसी महतो, राजेंद्र महतो, बीरबल महतो व शिव नारायण महतो सपत्निक यजमान की भूमिका में हैं. वहीं, यज्ञाधीश मदन पांडेय, आचार्य गौतम पांडेय, मनोज पांडेय व विजय पांडेय पुरोहित की भूमिका में हैं. कलश यात्रा में कृतिका कुमारी, सारो देवी, सालखो देवी, बुधनी देवी, खुदनी देवी, सुगवा देवी, उरदी देवी, क्रांति देवी, रीना देवी, मालखो देवी आदि शामिल थे.

मनातू गांव में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >