केसीए किड्स की टीम 114 रन से विजयी

युवराज मुंडा ने 114 और मीत जैन ने 51 रन की पारी खेला खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरा मैच शनिवार

युवराज मुंडा ने 114 और मीत जैन ने 51 रन की पारी खेला खूंटी. खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरा मैच शनिवार को केसीए किड्स और केसीए जूनियर के बीच मैच खेला गया. जिसमें केसीए किड्स की टीम ने 114 रन से मैच जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए किड्स की टीम ने 40 ओवर और पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाये. जिसमें युवराज मुंडा ने शतकीय पारी खेलते हुए नॉटआउट 114 रन बनाये. वहीं अर्धशतकीय पारी खेलते हुए मीत जैन ने 51 रन पर नॉटआउट रहे. हरिओम ने भी 20 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में केसीए जूनियर की ओर से आदर्श सिंह ने चार विकेट और अंबर कुमार ने एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए जूनियर 134 रन पर ऑलआउट हो गयी. जिसमें सर्वाधिक मनीष कुमार ने 24 रन की पारी खेली. वहीं कुमार ने 22 और आशीष कुमार केसरी ने 15 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में केसीए किड्स की ओर से हर्षवर्धन सिंह और मीत जैन ने चार-चार विकेट लिये. रामाधीस प्रसाद और आदित्य कुमार ने एक-एक विकेट लिये. मैच का मैन ऑफ द मैच मीत जैन को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >